
बदायूं से दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे को लेकर दबंगों द्वारा महिलाओं को सड़क पर जमकर पीटा गया है। दबंगों की पिटाई से दो महिलाएं गंभीर घायल हुई थी, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि बदायूं में महिलाओं के साथ जमकर मारपीट का एक वीडियो वायरल है। इस वायरल में कुछ लोग महिलाओं को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। उनके ऊपर ईंट पत्थर से वार कर रहे हैं। मारपीट में दो महिलाओं के गंभीर चोटें आई हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।









