सरेराह पड़ोसियों के सामने प्रेमी युगल ने रचाई शादी, सच्ची मोहब्बत के आगे झुका परिवार

कहते है कि "किसी से आप सच्ची मोहब्बत करो तो, पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है" यह लाइन भले ही आप फिल्मों में या किसी शायर की किताबो में पढ़ा होगा, लेकिन यह सच तब साबित हुआ जब सच्चे मोहब्बत के आगे दो परिवार को झुकना पड़ा और दोनो मुहब्बत करने वाले को मिलाने में सड़क पर चलने वाले राहगीर और पड़ोसियों ने मदद की

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

वाराणसी : कहते है कि “किसी से आप सच्ची मोहब्बत करो तो, पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है” यह लाइन भले ही आप फिल्मों में या किसी शायर की किताबो में पढ़ा होगा, लेकिन यह सच तब साबित हुआ जब सच्चे मोहब्बत के आगे दो परिवार को झुकना पड़ा और दोनो मुहब्बत करने वाले को मिलाने में सड़क पर चलने वाले राहगीर और पड़ोसियों ने मदद की. मामला वाराणसी के लालपुर – पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां गांव का है. जहां सरेराह एक प्रेमी युगल ने शादी रचाई और इसके गवाह पड़ोसी और राह चलते लोग बने.

बिना बैंड बाजे बरात में शामिल हुए पड़ोसी, प्रेमी ने भरी प्रेमिका का मांग में सिंदूर

जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई थी, और प्रेमिका के परिजनों के द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर जा धमका और शादी की जिद्द पर अड़ गया. पड़ोसियों और प्रेमिका के घर वालो के द्वारा लाख मनाने के बाद भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद्द करता रहा. घंटो चले इस ड्रामे के बीच प्रेमिका प्रेमी के पास जा पहुंची. जिसे देख घर वालो को उनके प्रेम के आगे झुकना पड़ा. मौके पर बिना बैंड बाजे और बिना पंडित व सात फेरा लिए प्रेमी ने प्रेमिका को वरमाला पहनाकर सबके सामने ईश्वर को साक्षी मान उसकी मांग भर दी.

प्रेमी के ड्रामे के बीच पहुंची थी पुलिस, परिजनों के मानने के बाद प्रेमिक की हुई विदाई

जानकारी के अनुसार गोइठहां के रहने वाले प्रेमी युगल लंबे समय से एक दूसरी से प्यार करते थे. जब प्रेमी प्रेमिका के घर शादी की बात करने पहुंचा, तो प्रेमिका के घर वालो ने साफ इंकार कर दिया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रेमी युगल से बात की तो दोनो शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे. दोनो के बालिग होने पर उनके जिद्द के आगे परिजनों को झुकना पड़ा. पुलिस और पड़ोसियों की मौजूदगी में दोनो की शादी करवाया गया. इस दौरान वीडियोग्राफी -फोटोग्राफी करवाया गया. इस अनोखी शादी के पश्चात प्रेमी अपनी दुल्हनिया को लेकर अपने घर चला गया. वही पुलिस ने प्रेमिका के घर वालो को शांति भंग न करने की हिदायत दिया.

Related Articles

Back to top button