
लखनऊ; स्वतंत्रता दिवस पर ATS ने आतंकी साजिश का खुलास किया है. इसको लेकर यूपी पुलिस अलर्ट हो गई है. प्रदेश भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संदिग्ध स्थानों पर तलाशी की जा रही है. पुलिस तिरंगा यात्राओं पर विशेष निगरानी कर रही है.
प्रदेश भर में सुरक्षा के लिहाज से ATS कमांडो, PAC और केंद्रीय बल के जवान तैनात किए जा रहे हैं. 238 कंपनी PAC, 3 कंपनी राज्य आपदा मोचन बल की कंपनी, 7 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती होगी. डीजीपी मुख्यालय से होटल, सराय, धर्मशाला, लाज व तिरंगा यात्रा रूट पर विशेष चौकसी बरतने व संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं.
डीजीपी विजय कुमार ने लखनऊ सहित सभी जिलों के SSP, SP को चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं. संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. सभी जिलों को डीएम व एसपी को प्रशासन द्वारा अलर्ट रहने के निर्देश जारी किया गया है.









