
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में इन दिनों ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का कार्य चल रहा है. कोर्ट के आदेश के पश्चात हो रहे ASI सर्वे के बीच हिंदू पक्ष ने केस को न्यायालय के बाहर निस्तारण की पहल करते हुए खुला पत्र लिखा है. हिंदू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी – मां श्रृंगार गौरी केस के पैरोकार विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने खुला पत्र लिखकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष को आमंत्रित किया है.

न्यायालय के बाहर ज्ञानवापी विवाद को सुलझाने की पहल…
ज्ञानवापी विवाद को हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगो को आमंत्रित करने वाले विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि देश में शांतिपूर्ण माहौल रहे और इस गंभीर मसले को आदलत के बाहर सुलझाया जाए इस सोच के साथ खुला पत्र मीडिया को जारी किया गया है. सभी जानते है, कि इस विवाद में कई ऐसे असामाजिकतत्व है, जो इसका गलत फायदा उठाकर देश में अशांति फैलाना चाहते है. ऐसे में इस विवाद को सुलझाने के लिए किसी न किसी को पहल करना ही पड़ेगा. इस लिए हिंदू पक्ष की तरफ से केस की मुख्य वादिनि राखी सिंह की सहमति के बाद यह पत्र जारी किया गया है.

संवैधानिक लड़ाई के साथ आपसी सहमति से समाधान निकालने का पत्र बना चर्चा का विषय…
न्यायालय में ज्ञानवापी और मां श्रृंगार गौरी केस में ASI सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष की तरफ न्यायालय के बाहर मुद्दे को सुलझाने के लिए लिखा गया पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है. पत्र लिखने वाले विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि ज्ञानवापी प्रकरण का निस्तारण जल्द से जल्द हो यह हिंदू और मुस्लिम पक्ष चाहता है. ऐसे में न्यायालय में संवैधानिक लड़ाई दोनो तरफ से लड़ी जा रही है. यदि आपसी सहमति से इस मामले का हल निकल सकता है, तो इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है. जितेंद्र सिंह बिसेन ने उम्मीद जताई है, कि इस सार्थक पहल से किसी को कोई दिक्कत नही होना चाहिए और दोनो पक्ष आपसी सहमति से मामले में एक साथ बैठकर कोई निस्तारण निकाल सकते है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम पक्ष से किया था पहल करने की बात, हिंदू पक्ष ने कर दिया पहल…
विगत दिनों उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान मुस्लिम पक्ष से इस मामले को निस्तारण के लिए पहल करते की उम्मीद जताई थी. ऐसे में हिंदू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मामले को आदलत के बाहर सुलझाने की सार्थक पहल की जा रही है. आदलत के बाहर ज्ञानवापी विवाद को सुलझाने के इस पत्र के बाद फिलहाल मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में अब सभी को मुस्लिम पक्ष की तरफ से आने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार है.









