
दिल्ली- दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस प्रस्ताव को एलजी वी के सक्सेना से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.
इसी साल मार्च में दिल्ली सरकार में पहली बार मंत्री बनी आतिशी की लगातार जिम्मेदारी बढ़ाई जा रही है. उनका कद लगातार बढ़ रहा है.
इसी कड़ी में विजिलेंस मंत्री बनते ही आतिशी एक्शन में आ गई है. आतिशी ने मुख्य सचिव से नोट लिखकर शिकायत की है.
जानकारी मिली कि SDM दफ्तर में सर्टिफिकेट से जुड़े काम पूरे करने के लिए गवर्नमेंट ऑफिसियल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है.इसी पर
विजिलेंस मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को अधिकारियों की एक टीम बनाकर एसडीएम दफ्तर भेजने के निर्देश दिए.
आतिशी ने मुख्य सचिव को खुद कम से कम पांच एसडीएम दफ्तर का दौरा कर भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए.









