आजादी के जश्न में तिरंगा लस्सी घोल रहा देशभक्ति का स्वाद, हर एक घूंठ जागृत कर रहा देश प्रेम की भावना

लंका क्षेत्र में स्थित पहलवान लस्सी की दुकान पर स्वतंत्रता दिवस पर तैयार तीन रंगों वाली तिरंगा लस्सी को लेने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

वाराणसी- स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी के जश्न में सराबोर है। आजादी के इस उत्सव को हर एक भारतवासी अपने -अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।

वाराणसी में 73 साल पुरानी सबसे मशहूर पहलवान लस्सी की दुकान पर आजादी का जश्न लोग लस्सी पीकर सेलिब्रेट कर रही है। यह लस्सी आजादी के पर्व पर खास तैयार किया गया। तिरंगे के रंग में रंगी लस्सी की हर एक घूंठ लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत कर रही है। तीन रंगों वाली तिरंगा लस्सी को लोग स्वतंत्रता दिवस पर खूब पसंद कर रहे है।  

लस्सी का रंग लोगों को कर रहा आकर्षित, तिरंगा लस्सी के साथ लोग ले रहे सेल्फी  

वाराणसी के लंका क्षेत्र में स्थित पहलवान लस्सी की दुकान पर स्वतंत्रता दिवस पर तैयार तीन रंगों वाली तिरंगा लस्सी को लेने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। मौका आजादी के पर्व का है, तो हर कोई इस दिन तीन रंगों की इस लस्सी को पीने के लिए उत्सुक है। ऐसे में पहलवान लस्सी की दुकान के संचालक मनोज कुमार यादव भी तीन रंगों की लस्सी को बड़ी मात्रा में तैयार करवा रहे है। पुराने रेट पर आजादी के पर्व पर मिल रही लस्सी के साथ लोग खूब सेल्फी ले रहे है।   

  

सेलिब्रेटी भी ले चुके है काशी की मशहूर पहलवान लस्सी का स्वाद…  

काशी की पहलवान लस्सी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। काशी आने वाले पर्यटक इस दुकान पर आकार लस्सी का स्वाद लेते है। 73 साल पुरानी यह दुकान बॉलीवुड को काफी आकर्षित करता है। यही वजह है कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, सोनू निगम, अनुराग कश्यप भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव सहित तमाम सिनेमा जगत के लोग पहलवान लस्सी का स्वाद ले चुके है। यही नहीं राजनेताओं को भी पहलवान की लस्सी काफी पसंद है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल   

Related Articles

Back to top button