
समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। आज अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश पार्टी संगठन के कई बड़े नेता भी सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण शिविर में हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव जीत का मंत्र देंगे।
आपको बता दें कि यूपी में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। सभी पार्टियाँ चुनावी तैयारियों पर जोर शोर से जुटी हुई है। सपा और बीजेपी का चुनावी अभियान काफी तेज होता दिख रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अपनी चुनावी रणनीति बना रही है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बाँदा में सपा का प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया है।
2024 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। सपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा। अखिलेश यादव आज बांदा में 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पं.जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के खेल मैदान में शिविर लगाया गया है। यहां पर वो सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बांदा और चित्रकूट के करीब 4000 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के समय के कामों को गिनाएंगे। सपा कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। आज कार्यक्रम के समापन के बाद फतेहपुर जायेंगे।









