
(रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी)
वाराणसी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय राय को बनाया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अजय राय की घोषणा के साथ वाराणसी कांग्रेस में उत्साह का माहौल है. अजय राय की दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुश में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया. अजय राय के परिजनों को बधाई देते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक – दूसरे को मिठाई खिलाई.
परिवार ने राहुल-प्रियंका का जताया आभार
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने वाराणसी कांग्रेस के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है. वाराणसी आवास पर अजय राय की पत्नी रीना राय और उनके बेटो को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया. इस मौके पर अजय राय की पत्नी रीना राय ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ मिलकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया. रीना राय ने कहा कि इस दिन का इंतजार बहुत दिनों से था, आज उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे काशी के लोगो में हर्ष का माहौल है. उन्होंने बताया कि जब से राहुल गांधी के नाम अपने घर को किया है, तब से उनका सभी कार्य हो रहे है.
पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके है अजय राय
कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह की सरकार में प्रदेश के मंत्री रह चुके है. वही समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के पश्चात 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे. इसके साथ 2019 लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के सिंबल पर पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोक और तीसरे स्थान पर रहे. अजय राय मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रयागराज प्रांतीय अध्यक्ष थे. गुरुवार को कांग्रेस कमेटी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया.









