
लखनऊ; यूपी में मानसून के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश ना होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, अब मौसम विज्ञान विभाग से राहत भरी खबर आई है. मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के 24 से अधिक जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.
मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ, कानपुर नगर, अमेठी, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही सहारनपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, जालौन, आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
गौरतलब है कि कई दिनों से बारिश ना होने के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में सूखा जैसी स्थिति बन गई थी. किसानों में भी मायूसी का माहौल था. मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर जारी किए गए अलर्ट को लेकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है.









