2024 को लेकर सपा का लगातार मंथन जारी, I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक में अखिलेश यादव मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। इसमें अखिलेश यादव व अन्य बड़े नेता कार्यकर्ताओं के...

समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। इसमें अखिलेश यादव व अन्य बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठर कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। 2024 चुनाव को लेकर लगातार सपा का मंथन जारी है। समाजवादी पार्टी लोक जागरण यात्रा का दूसरा चरण बुंदेलखण्ड से शुरु हो गया है।

अखिलेश यादव स्वयं जिलों में जाकर पार्टी की वास्तविक स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। सपा अध्यक्ष मजबूत-कमजोर सीटों पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। जल्द मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक होगी। इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

गौरतलब है कि गुरुवार को अखिलेश यादव ने बांदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूती से लगना होगा। समाजवादियों का काम ही उनका नाम है। समाजवादी लोगों को हनुमान चालीसा याद है।

उन्होंने आगे कहा, कालिंजर की कहानी कोई भूल नहीं सकता है। तोप फटी और शेरशाह सूरी उसी में जल गया था। मंदिरों के इतिहास में गंगा-जमुनी तहजीब दिखाई देती है।

सरकार 30 करोड़ पौधे लगाने का बात कर रही.सरकार सिर्फ कागजों पर पौधे लगा रही। हमने सदन में आवारा सांडों की बात उठाई। बुंदेलखंड में एक्सप्रेस-वे को हमारी नकल करके बनाया गया।

Related Articles

Back to top button