
भाई-बहन के बीच प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व 30 – 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। बाजारों में राखियों और मिठाइयों की दुकानें सजी हुई हैं। खरीददारी करने के लिए लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। एक बात को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है कि रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाएं या 31 को…? कुछ लोग इसे आज मना रहे है, वहीं कुछ लोग इसे कल मनाएंगे। आइये जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी कुछ अहम बातें….
भाइयों को राशि के अनुसार बांधे इस रंग की राखी

मेष राशि – लाल रंग
वृष राशि – नीला रंग या सफेद रंग
मिथुन राशि – हरा रंग
सिंह राशि – सफेद रंग
कर्क राशि – सुनहरा या पीला रंग
कन्या राशि – हरा रंग
तुला राशि – सफेद या सुनहरा सफेद रंग
वॄश्चिक राशि – लाल रंग
धनु राशि – पीला रंग
मकर राशि – नीला रंग
कुम्भ राशि – नीला रंग या पिंक रंग
मीन राशि – सुनहरा, पीला या हल्दी रंग
रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त ( आज मनाएं या कल )
इसको लेकर देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य आचार्य राजीव शुक्ल ने भारत समाचर के साथ जानकारी साझा की हैं उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को प्रात: काल 10 बज कर 59 मिनट से हो रही है और यह 31 अगस्त को प्रात: काल 7 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके साथ 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ, भद्रा की शुरुआत हो जाएगी. जोकि 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, भद्रा का समय रक्षाबंधन के लिए निषिद्ध माना जाता है. इसलिए 30 अगस्त को राखी बांधना उचित नहीं रहेगा।









