
दिल्ली- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही है. अब दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है.
बता दें कि अरविंदर सिंह लवली के नाम पर मुहर लग गई है. अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं.दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बनाए गए हैं.
इसके अलावा अरविंदर सिंह लवली को लेकर ये भी बता दें कि लवली इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं में शामिल अरविंदर सिंह लवली शीला सरकार में मंत्री भी रहे हैं. और कई मंत्रायलों में वो अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं.









