
डिजिटल डेस्क- देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में तीसरी बार शादी की है. बता दें कि साल्वे ने इससे पहले साल 2020 में दूसरी शादी रचाई थी.
इसके अलावा हरीश साल्वे वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी है. हरीश साल्वे ने हाल ही में एक विवाह समारोह में ट्रिना के साथ शादी की.इससे पहले उन्होंने मीनाक्षी और कौरोलिन ब्रॉसर्ड से शादी रचाई थी. हरीश साल्वे को मीनाक्षी ने दो बेटियां है.
खास बात ये कि हरीश साल्वे की शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी समेत परिवार के कई करीबी लोग और दोस्त मौजूद रहे है. साल्वे ने 1 नवंबर 1999 से लेकर 3 दिसंबर साल 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया था.
हरीश साल्वे वो वकील है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में जाकर भारत की ओर से पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का बचाव करने के लिए सिर्फ एक रुपए की फीस ली थी.









