
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल , भारत समाचार
वाराणसी : देश की राजनीति में इन दिनों भारत बनाम INDIA के साथ सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से किए जाने का मुद्दा काफी चर्चा में है। तमिलनाडु के नेताओं के साथ अब दक्षिण भारतीय फिल्म के अभिनेता प्रकाश राज के द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी की आलोचना की जा रही है।

इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल ने भी सनातन धर्म पर हो रही बयानबाजी पर निंदा व्यक्त किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि ” सनातन धर्म के बारे में जिस प्रकार की टिप्पणी किया जा रहा है, वह बेहद ही निंदनीय है। सनातन धर्म शाश्वत है, सनातन को कभी समाप्त नही किया जा सकता है। जिन्होंने सनातन धर्म के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उन्होंने लोगो के भावनाओं को आघात पहुंचाने का काम किया है। किसी की भावना को आघात पहुंचा उचित नही है।

कलराज मिश्र ने उद्धव ठाकरे को दिया सलाह, राममंदिर आस्था का केंद्र
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के द्वारा अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान गोधरा जैसा कांड होने के बयान पर कलराज मिश्रा ने कहा कि उद्धव ठाकरे जैसे नेता को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नही करना चाहिए। राम मंदिर दर्शन करने के लिए देश -विदेश से श्रद्धालु आएंगे। इस लिए उद्धव ठाकरे को ऐसे समय में इस तरह का बयान देना उचित नही है।









