
मऊ : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता और गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत से विपक्ष में जश्न का माहौल है। वहीं सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर मऊ में अपनी पार्टी की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे. यहाँ पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया.
यहाँ पर वह घोसी उपचुनाव में BJP की हार पर भी बोले, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे आए तो पकड़ लेना,वो सब आएगे 2 पैर से जाएगे 4 पैर से. सुभासपा प्रमुख के बोल बिगड़ गए और कहा कि हम जब मारते हैं ना टूटता है ना फुटता है और ना ही खून बहता है, हम इतना मारते हैं.
सुभासपा प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा की अखिलेश यादव अपने गुंडों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. हमको फेसबुक, ट्विटर पर धमकी दी जा रही.जिनको यहां भेजेंगे और कुछ हरकत करवायेंगे इसीलिए आप लोग बस उनको पकड़ लेना उनकी दवा तो हम अच्छे से करेंगे.आयेंगे 2 पैर पर जायेंगे 4 पैर पर.बिहार गए थे तब भी अखिलेश ने 4 लोगों को भेजा था अभी वो अस्पताल में पड़े हैं.अगर वो बम बनाते है तो हम न्यूट्रान, प्रोटान मिलाकर परमाणु बम बनाते हैं.









