श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में निकलीं अति प्राचीन मूर्तियां, ट्रस्ट ने जारी की फोटो

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जारी है. जिसकी जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निभा रहा है. ट्रस्ट मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी लगातार ट्विटर व प्रेस कॉंफ्रेंस के जरिए देता रहता है. इसी क्रम में राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक बड़ी जानकारी दी है.

अयोध्या; सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जारी है. जिसकी जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निभा रहा है. ट्रस्ट मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी लगातार ट्विटर व प्रेस कॉंफ्रेंस के जरिए देता रहता है. इसी क्रम में राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक बड़ी जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंदिर निर्माण कार्य के दौरा हो रही खुदाई में कुछ प्राचीन मूर्तिया निकली हैं. फोटो में दिख सकता है कि यह मूर्तियां पत्थर की हैं. जिसमें कुल कलाकृतियां खंडित मूर्ति और कुल कुछ खंबे दिख रहे हैं. इन सभी मूर्तियों को ट्रस्ट द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा दिया गया है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मंदिर परिक्षेत्र में खुदाई के दौरान हिंदू धर्म के देवी देवी देवाओं की मूर्तियां निकली हों. इसके पहले भी इस तरह की मूर्तियां निकलती रही हैं.

फिलहाल यह मूर्तियां कब की हैं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुरातत्व विभाग इसका सर्वेक्षण करेगा जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. गौरतलब है कि जनवरी 2024 में रामलला की नए मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा होनी है. जिसको देखते हुए मंदिर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है.

Related Articles

Back to top button