
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 23 सितंबर को हुआ है। स्वरा और हसबैंड फहद अहमद के घर बेटी ने जन्म लिया है। आपको बता दे स्वरा ने न्यू बोर्न बेबी की तस्वीरों शेयर कर ख़ुशी ज़ाहिर की है साथ ही उन्होंने अपनी लिटिल वन का नाम भी साझा किया है।
स्वरा ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। बता दें कि स्वरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हमारी प्रार्थना उन्होंने सुन ली, एक आशीर्वाद मिला, एक गीत गुनगुनाया, एक रहस्यमयी सच, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी और खुश हैं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! ये एक बिल्कुल नई दुनिया है।’
स्वरा भास्कर इसी साल समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। वहीं जून में स्वरा नें मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पिछले दिनों उनकी गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ और अब वह मां बन चुकी हैं। स्वरा ने बच्ची के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।









