
मनोरंजन डेस्क- शाहरुख खान की हीरोइन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अचानक से खूब ट्रेंड करने लगी हैं.दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शादी कर ली है. पाक हीरोइन ने दूसरी शादी की है. माहिरा खान की शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि माहिरा खान ने बिजनेसमैन के साथ 5 साल तक डेटिंग की, और फिर इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सलीम करीम से शादी कर ली है.
सोशल मीडिया पर जो शादी का वीडियो दिखाई दे रहा हैं उसमें माहिरा, सफेद और बहुत ही हल्के आसमानी रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. माहिरा को वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिरा लहंगा पहने घूंघट में चली आ रही हैं और उन्हें देखकर सलीम करीम इमोशनल हो जाते हैं और उनके आंसू छलक जाते हैं.
ये शादी काफी ज्यादा शानदार रही हैं. इस वीडियों में बाकी मेहमानों को भी देखा जा सकता हैं. माहिरा खान ने डायमंड ज्वैलरी भी पहन रखी है. शादी पाकिस्तान के मरी में की गई है. ये भी बता दें कि माहिरा ने सलीम करीम के साथ अपने रिश्ते को साल 2022 में पब्लिक किया था.









