Jawan box office collection: दुनियाभर में Jawan अभी भी मचा रही धूम, कमाई ने छू लिया नया मुकाम

एक महीने से सिनेमाघरों में चल रही 'जवान'। शाहरुख खान स्टारर 'जवान' ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है और 1100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

एक महीने से सिनेमाघरों में चल रही ‘जवान’। शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है और 1100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को काफी धूमधाम से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से, एटली द्वारा निर्देशित और नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बड़े पैमाने पर कारोबार कर रही है।

‘जवान’ का जादू एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। शाहरुख की इस फिल्म ने अब दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 1103.27 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, भारत में कुल 619.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन है, जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 560.03 करोड़ रुपये कि कमाई की हैं।

‘जवान’ को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहद अच्छा रिस्पांस मिला है। यह फिल्म हाल ही में ‘जवान’ मिडिल ईस्ट में $16 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई और UAEमें नंबर 1 भारतीय फिल्म बनकर उभरी है ।

Related Articles

Back to top button