
नैनीताल. नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगोली में नालनी के निकट बस खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, खाई में गिरी बस में करीब 35 लोग सवार थे। ये सभी लोग हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं। ये हादसा नैनीताल जिले के मंगोली इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है, बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।
नैनीताल
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 8, 2023
➡नैनीताल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर
➡मंगोली में नालनी के निकट बस खाई में गिरी
➡खाई में गिरी बस में करीब 35 लोग थे सवार
➡पुलिस प्रशासन, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना
➡नैनीताल जिले के मंगोली इलाके का मामला#Nainital pic.twitter.com/AjCLmURo16
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।









