
बॉलीवुड इंडस्ट्री सभी जानते है करण जौहर दो चीजों को लेकर पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं. जी हां,पहली चीज है उनकी फिल्में और दूसरी चीज है गॉसिप. बता दें मनोरजन की दुनिया में गॉसिप मास्टर बनने वाले करण का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 की आगाज हो चुका है. बता दें बॉलीवुड सबसे फेमस जोडी इस शो में सबसे पहले गेस्ट बनकर आए थे जी हां रणवीर-दीपिका. साथ ही शो की शुरुआत सेलिब्रिटी कपल के साथ हुई. वही एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद से इसकी चर्चा जोर-शोर से चल रही है. हालांकि दीपिका-रणवीर के रिलेशनशिप पर सोशल मीडिया पर एक अलग डिबेट ने भी जन्म ले लिया है. खैर, अब दर्शकों को नेक्स्ट एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है.

करण ने दे दी है हिंट
आपको बता दें मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का इंतजार दर्शक बेसबरी से कर रहे थे शो आते सोशल मीडिया पर रणवीर-दीपिका की बातों ने मीम्स की बौछार कर दिया है शो के होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने नेक्स्ट एपिसोड के गेस्ट का हिंट भी दे चुके हैं. करण ने बताया है कि अगली जोड़ी में बॉलीवुड के भाई-बहनों की जुगलबंदी दिखने जा रही है. इसी बीच फैंस ने इंडस्ट्री के तमाम भाई-बहनों की जोड़ियों के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कोई रानी मुखर्जी और काजोल का नाम ले रहा है, तो किसी का कहना है कि जाह्नवी कपूर और खुशी इस शो में आएंगे, वहीं किसी ने सारा अली खान और इब्राहिम के नाम पर भी चर्चा कर रहे हैं.
देओल ब्रदर्स की होगी दोबारा एंट्री
क्या आपको लगता है कि अगला भाई –बहन कि जोडी कि जो बात करण किए है वो और कोई नही बल्कि सनी देओल और बॉबी देओल की है. ऐसा नहीं है कि सनी और बॉबी पहली बार कॉफी विथ करण के शो में साथ शिरकत करने वाले हैं. बल्कि इससे पहले भी सीजन 1 के 13वें एपिसोड में दिखे थे. काम के फ्रंट में बात करें, तो दोनों ही भाईयों के लिए प्रोफेशनल लेवल पर यह साल बहुत ही उम्दा गुजरा है. सनी की फिल्म गदर 2 ने जहां बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो वहीं बॉबी की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल की चर्चा है. खासकर इसमें बॉबी चंद सेकेंड की झलक में ही महफिल लूट लेते हैं.

इस टॉपिक पर हो सकती है चर्चा
सूत्र के अनुसार, सनी और बॉबी एपिसोड की शूटिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी कर चुके हैं. इस एपिसोड में उन्होंने अपने परिवार, रिश्तें, फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव पर दिल खोलकर करण से बातचीत की है. दोनों भाईयों को स्क्रीन पर साथ देखना वाकई देओल फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है

करण ने लाइव चैट में अगले गेस्ट का दिया हिंट
करण जौहर ने इसी लाइव चैट में आगे कहा, ‘मैं अपनी लाइफ की दो बहुत खास लड़कियों के साथ शूटिंग करने के लिए अभी यशराज स्टूडियो जा रहा हूं. और इन दोनों का मेरे साथ पर्सनली और प्रोफेशनली गहरा जुड़ाव है, मैं आपको यह नहीं बताने जा रहा कि वह कौन है.’ इसके बाद एक दूसरे फैन ने कहा कि क्या ये सिब्लिंग की जोड़ी काजोल और रानी मुखर्जी हैं तो इसपर करण ने कहा, ‘मैं कंफर्म नहीं कर रहा लेकिन इंकार भी नहीं कर रहा हूं.’









