
मनोरंज डेस्क- शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स आफिस पर लगातार तहलका मचा रही है । साल 2023 की शुरुआत में आई फिल्म पठान काफी हिट साबित हुई थी ,वहीं साल के सेकेंड हाफ में शाहरुख की फिल्म जवान ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़े , अब इस साल की आखिरि फिल्म डंकी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है ।
किंग खान कि फिल्म डंकी की चर्चा काफी समय से चल रही थी । शाह रुख खान के फैंस में अलग ही लेवल का क्रेज बना हुआ है। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है । फिल्म डंकी का टीजर अब से कुछ ही घंटो में शाहरुख खान के 58वां बर्थडे यानि 2 नवम्बर को रिलीज कर दिया जाएगा । जब से इस बात की जानकारी सामने आई है, तब से ‘डंकी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो जानकारी के मुताबिक राजकुमारी हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी क्रिसमस के ओकेजन पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी। मेकर्स गुरुवार की सुबह 11 बजे तक फिल्म का टीजर जारी करेंगे। फिल्म का टीजर ‘एसआरके डे’ के ओकेजन पर जारी किया जाएगा।









