
चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) मेडिकल साइंसेज के एंडोक्राइन और स्तन सर्जरी विभाग के सहयोग से यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के लिए स्तन कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया।

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “जागरूकता सत्र में, एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने यात्रियों और कर्मचारियों को स्तन कैंसर से जुड़े खतरों और इसका जल्द पता लगाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

डॉक्टरों की एक टीम ने यात्रियों को बैगेज टैग के साथ स्तन कैंसर जागरूकता सामग्री भी वितरित की। डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को स्तन कैंसर की रोकथाम और शीघ्र पता लगाने और इसके उपचार के लिए कदमों और सावधानियों के बारे में शिक्षित किया।









