
मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बर्थडे के खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, शाहरुख की अपकमिंग मूवी डंकी का पहला टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है. साथ ही साथ जवान फिल्म बड़े पर्दे पर धुआधांर कमाई करने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है.
खैर फिल्म डंकी की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. शाहरुख इस फिल्म में हार्डी नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं.
शाहरुख की इस फिल्म में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड कलाकार दिखाई देने वाले है.बता दें कि ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी.डंकी का टीजर देखने में काफी अच्छा लग रहा है. एक पॉजिटिव स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जा रही है. शाहरुख का दो लुक काफी ज्यादा अलग दिखाई दे रहा है.
इसी के साथ ये भी बता दें कि साल 2023 के अंत में यानी की दिसंबर महीने में शाहरुख की डंकी के साथ सालार भी आमने-सामने होगी. डंकी की बात करें तो इसका डॉयरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है. वहीं दूसरी तरफ
सालार के पार्ट-1 में भी प्रभास के साथ साउथ के कई दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे. खैर अब दिसंबर के महीने में दो बड़ी फिल्में एक दूसरे से क्लैश करने वाली है.देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बड़े कलाकारों को लेकर लोगों का रिएक्शन किस हिसाब का आता है.









