
लखनऊ- हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट मामले ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया है. और योगी सरकार इस मामले में एक्शन लेते हुए दिखाई दे रही है.हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को लेकर छापा मारा गया है. प्रदेश भर में छापे मारकर हलाल लिखा सामान पकड़ा गया है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 21, 2023
➡सीएम की सख्ती के बाद प्रदेश भर में मारे गए छापे
➡लखनऊ,अयोध्या,कानपुर में हलाल लिखा समान पकड़ा
➡कानपुर समेत कई महानगरों में मिली प्रतिबंधित सामग्री
➡हर जिले में पुलिस जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई
➡केवल लखनऊ में मारे गए 10 जगह छापे. #Lucknow pic.twitter.com/UkhSdeGw5I
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या जैसे शहरों में कार्रवाई हुई. प्रतिबंधित मिली सामग्री का आकलन शुरू हुआ है. कई जिलों में बड़ी मात्रा में ऐसी सामग्री पाई गई है. राजधानी लखनऊ में 10 जगह छापे मारे गए है. हर जिले में पुलिस जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई है.
खाद्य विभाग की टीम ने 24 दुकानों पर छापेमारी की है. वी मार्ट, स्मार्ट प्वाइंट समेत अन्य दुकानों की जांच हुई. दाल,चावल, पोहा, हल्दी पाउडर सर्टिफाइड स्टोर में मिले. हलाल सर्टिफाइड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा. सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में अभियान को चलाया गया.









