गौतमबुद्धनगर के दौरे पर जाएंगे CM Yogi, दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी होंगे शामिल

मुख्य अतिथि के तौर पर उप उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कार्यक्रम मे शामिल होंगे। 7914 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी।

सीएम योगी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ग्रेटर नोएडा आएंगे। दोनों लोग गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर उप उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कार्यक्रम मे शामिल होंगे। 7914 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में पहली बार दीक्षांत समारोह हो रहा है। सीएम योगी गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। सीएम योगी उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। दीक्षांत समारोह में 282 छात्रों को डॉक्टरेट उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में 370 विदेशी छात्र भी शामिल होंगे।

11:25 पर सीएम योगी गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति 11:35 से 11:50 के बीच यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। 12 बजे से 1:15 दीक्षांत समारोह चलेगा।
औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी, लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजेश सिंह और जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button