
दिल्ली से सपा-कांग्रेस-RLD गठबंधन पर बड़ी खबर सामने आई है । सूत्रों के अनुसार यूपी में गठबंधन से कांग्रेस को 10 सीटों पर प्रस्ताव मिला है । आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी की 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है । कांग्रेस को यूपी में 10 सीटों पर प्रस्ताव दिया गया है।
बात करें RLD की तो इंडिया गठबंधन द्वारा RLD के कोटे में 5-7 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है । वहीं यूपी में सपा 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है । हालाकिं कांग्रेस ने 10 प्रस्तावित सीटों पर अभी निर्णय नहीं किया है । लेकिन कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है । जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद को नगीना सीट दी जा सकती है ।









