नए साल में शीतलहर और कोहरे की मार से हाल-बेहाल, आम जनजीवन पर पड़ रहा खासा असर !

समूचे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शीतलहर और कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर भी इसका खासा असर पड़ रहा है.

Lucknow news : समूचे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शीतलहर और कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर भी इसका खासा असर पड़ रहा है. वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लो होने से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. लम्बी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. वहीं वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी कोहरे की मार पड़ रही है. ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की भी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को जहां प्लेटफार्म पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को खाने पीने की असुविधा हो रही है. इसके साथ ही लोगों को अपने गनतव्य तक समय से पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है. नार्थ सेन्ट्रल रेलवे ने कोहरे की वजह से अब तक दर्जनों ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है. जबकि कई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी चेंज की है। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रुप से निरस्त करते हुए ट्रेनों के रुट में बदलाव किया है.

कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों से यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने एजवाइजरी जारी की है. सीपीआरओ नार्थ सेन्ट्रल रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक ट्रेनों की सूचना जहां हर समय अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने पर बड़े स्टेशनों पर फूड स्टाल में खान-पान की पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसके साथ ही स्टेशनों पर इमरजेन्सी के लिए चिकित्सा व्यवस्था को भी अलर्ट कर दिया गया है.

सीपीआरओ ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों का सही समय पता करके ही यात्रा की शुरुआत करें. उनके मुताबिक रात में कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड काफी कम हो रही है. जिसकी वजह से दिन में ज्यादा ट्रेनें होने से भी रेलवे पर कंजक्शन बढ़ रहा है. फिलहाल रेलवे ने इस चुनौती से निबटने के लिए लोको पायलट को फॉग सेफ्टी डिवाइस भी दिया है. सीपीआरओ के मुताबिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. ट्रेनें देरी से जरूर चल रही है. लेकिन रेलवे की कोशिश है कि सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे.

Reporter: Dhirendra Dwivedi Prayagraj

Related Articles

Back to top button