जगदगुरू रामभद्राचार्य से मिले सीएम पुष्कर धामी,हेल्थ अपडेट को लेकर दी बड़ी जानकारी

उत्तराखंड : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य का देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां शनिवार को अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर मुख्यमंत्री धामी ने उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

मुख्यमंत्री धामी ने जगदगुरू रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की. आपको बता दे की शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की श्रीराम कथा सुनाते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनको तुरंत आगरा में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबियत में सुधार न होने पर उनको देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Related Articles

Back to top button