किसानों का धरना खत्म, 6 घंटे के बाद महाजाम से राहत

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से भीषण जाम लग गई थी। दिल्ली नोएडा के लोग दिनभर जाम से परेशान रहे।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठे किसानों का धरना खत्म हो गया है। छह घंटे तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामें के बाद आखिरकार जाम खुल गया। दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से भीषण जाम लग गई थी। दिल्ली नोएडा के लोग दिनभर जाम से परेशान रहे। मिली जानकारी के अनुसार किसान नोएडा के कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात करेंगे। नोएडा कमिश्नर के आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।

कमिस्नर की निगरानी में होगा टीम का गठन

किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए नोएडा कमिस्नर की निगरानी में एक टीम का गठन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर किसानों की प्राधिकरण के अफसरों के साथ बातचीत कराई जाएगी। इस बातचीत में शासन स्तर से मंत्री भी शामिल रहेंगे। अबी नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों पर किसानों का प्रदर्शन जारी जारी रहेगा।

ये था पूरा मामला

बता दें कि, किसान दिसंबर, 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि के एवज में भारी मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर सात फरवरी को किसान महापंचायत बुलाया गया था। जिसमें आठ फरवरी को संसद तक विरोध प्रदर्शन निकालने का ऐलान किया गया। 

Related Articles

Back to top button