किसान आंदोलन के चलते इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, किसानों के दिल्ली कूच पर प्रशासन ने लिया फैसला

इंटरनेट सेवा रविवार को सुबह छह बजे से तीन दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इंटरनेट पर रोक 13 फरवरी को रात 11.59 बजे तक जारी रहेगा।

किसान आंदोलन के दृष्टिगत अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवा रविवार को सुबह छह बजे से तीन दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इंटरनेट पर रोक 13 फरवरी को रात 11.59 बजे तक जारी रहेगा। बता दें कि 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया।

ताकि प्रदर्शन के दैरान न फैले अफवाह

बता दें कि किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए हरियाणा सरकार ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य में लॉ एण्ड ऑर्डर बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात की हैं।

13 फरवरी को किसानों का “दिल्ली चलो मार्च”

गौरतलब है कि, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अन्य कई कानूनों की मांग को लेकर 13 फरवरी को “दिल्ली चलो मार्च” का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें 200 से अधिक किसान यूनियन हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button