
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अपने दौरे पर UAE पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा, “ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं… मेरा मानना है कि ये G20 देशों के लिए बड़ी खबर होगी कि भारत और UAE इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
कल मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “यहां बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होता.” बता दें कि पीएम मोदी कल (बुधवार को) मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित
प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।”
UAE में UPI, RuPay कार्ड सेवा शुरू
पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की।
एमओयू का आदान-प्रदान
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ।









