अपच, गैस बनना, पेट फूलने से परेशान हैं, तो जाने ठीक करने के लिए रामबाण घरेलू उपाय

जिनका पाचन शक्ति ठीक नहीं होता उन्हें उल्टी, दस्त, मोटापा, कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पेट में बैक्टीरिया संतुलन बिगड़ जाता है।

पेट शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। हमारी सेहत पाचन शक्ति पर निर्भर करता है। यदि पाचन शक्ति दुरुस्त है तो अपच, गैस बनना, पेट फूलने जैसी कई समस्याएं कम होती हैं। जिनका पाचन शक्ति ठीक नहीं होता उन्हें उल्टी, दस्त, मोटापा, कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पेट में बैक्टीरिया संतुलन बिगड़ जाता है। गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। आज इस लेख में बैक्टीरिया बैलेंस को ठीक करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

फैटी फूड से बचें

यदि आप को पेट से संबंधित समस्या है, तो हाई फैट फूड से बचना चाहिए। फैटी फूड से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में गुड फैट फूड को हाई फाइबर फूड के साथ खाएं।

फाइबर का भरपूर सेवन करें

पेट और पाचन शक्ति की समस्या से परेशान हैं, तो फाइबर बेस्ड फूट का सेवन करें। खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें। इससे पाचन शक्ति दुरुस्त होगा साथ ही कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

जम के पीएं पानी

पेट की समस्या से परेशान हैं, तो खूब पानी का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। पानी पीने से पाचन तंत्र अपना काम ठीक तरीके से कर पाता है। कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो हर घंटे एक गिलास पानी पीएं।

इसके अलावा पेट में गुड बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ गया है, तो डाइट में प्रोबायोटिक्स लें। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया किसी भी समस्या से लड़ने में सक्षम होते हैं। इसके साथ ही  अल्कोहल, धूम्रपान और कैफीन से दूर रहें। खासकर पेट से परेशान लोगों को  शराब, सिगरेट से दूर रहना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button