12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, तेल-कलश यात्रा 25 अप्रैल को

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी गयी है।

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12  मई को प्रातः  6 बजे  खुलेंगे। आज बसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह  में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से यात्रा वर्ष 2024 के लिए कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गयी। जबकि तेल-कलश यात्रा की भी तिथि 25 अप्रैल को तय हुई। इस दौरान राजमहल में कई विशिष्टजन एवं बड़ी संखा में श्रद्धालु मौजूद रहे।

तिथि घोषित होते ही जय बद्री नाथ के उद्घोष से गूंज उठा राजमहल  

टिहरी राजदरबार नरेंद्रनगर में आज प्रातः से कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए कार्यक्रम शुरू हुआ महाराजा मनुजयेंद्र शाह,सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपस्थिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि तय कर महाराजा के सम्मुख रखी तत्पश्चात महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की। इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा।

25 अप्रैल से शुरू होगा कलश यात्रा

इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी- सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर 25 अप्रैल तेलकलश यात्रा राजमहल से शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

यात्रा की तैयारियां शुरू

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी गयी है। मंदिर समिति  आगामी बजट में यात्री सुविधाओं हेतु पर्याप्त बजट प्रावधान करेगी।उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय के अवसर पर सबको बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button