
दिल्ली सीमा पर किसान डटे हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए तैनात सब इंस्पेक्टर हीरालाल का निधन हो गया है। उनकी उम्र 52 वर्ष थी। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान हीरालाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर हीरालाल ने हमेशा अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाया। उनका निधन पुलिस बल के लिए बड़ी क्षति है।
हरियाणा पुलिस ने वायरल किया था सुरक्षा कर्मियों को भड़काने वाला वीडियो
हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया साइड पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव की इजाजत नहीं दी सकती है। पुलिस द्वारा शेयर वीडियो में युवा प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। जबकि अन्य किसान प्रदर्सनकारियों द्वार पत्थर इकट्ठा करते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को सुरक्षा कर्मियों को भड़काने वाला बताया जा रहा है।
किसान आंदोलन से प्रतिदिन 500 करोड़ का नुकसान
उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अनुसार किसान आंदोलन के चलते प्रत्येक दिन 500 करोड़ का नुकसान हो रहा है।









