चंपई सरकार पर मंडराने लगे संकट के बादल, कभी भी हो सकता है बड़ा खेला

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज कई विधायक बेंगलुरु जाने के लिए तैयार हो गए हैं। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन के कैबिनेट विस्तार से खुश नहीं हैं।

झारखंड की राजनीति में बड़ा खेला होने वाला है। चंपई सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज कई विधायक बेंगलुरु जाने के लिए तैयार हो गए हैं। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन के कैबिनेट विस्तार से खुश नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी विधायकों ने चंपई सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से मना कर दिए हैं। विधायक चाहते हैं कि, चंपई सरकार में कांग्रेस कोटे के सभी चार मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही अब झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

यहां आप को बता दें कि, शुक्रवार को चंपई सोरेन के कैबिनेट का विस्तार हुआ। आठ मंत्रियों ने शपथ ली। जिसको लेकर कुछ कांग्रेसी विधायक नाराज हैं। इन लोगों मांग है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाए। कैबिनेट विस्तार होने से पहले भी विधायकों ने अपनी राय रखी थी।

Related Articles

Back to top button