जखीरा में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी 10 बोगियां

गनीमत रही कि यह मालगाड़ी थी। हादसे में अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं आई है। मौके पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।

दिल्ली के जखीरा में शनिवार को बड़ा ट्रेन हादसा होने की खबर आ रही है। ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गईं। गनीमत रही कि यह मालगाड़ी थी। हादसे में अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं आई है। मौके पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।

बता दें कि दिल्ली में इस तरह की घटना कोई पहली बार की नहीं है. इससे पहले भी पिछले साल 6 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेनों की आवाजाही काफी समय के लिए बाधित रही थी. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. इसी वजह से उस वक्त कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया था.

Related Articles

Back to top button