
आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का आवंटन अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि, चार सीटों पर AAP और कांग्रेस में बात बन सकती है। हालांकि दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन की राह आसान नहीं है। सीट को लेकर बाधा पैदा हो सकता है।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार यदि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो आने वाले कुछ दिनों में पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा था, इसमें काफी देर हो चुकी है। यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, अगले एक-दो दिन में क्या होता है।
अभी तक दिल्ली में सीटों का आवंटन नहीं हो पाने का प्रमुख कारण आप-कांग्रेस में सीटों की संख्या है। क्योंकि दोनों पार्टियों में इसको लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। आप चार सीटों पर लड़ना चाहती है, यही मंशा कांग्रेस का भी है। हालांकि दोनों पार्टियों में अब बात बनती नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार AAP चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है।









