
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार यानी 28 फरवरी को लोक भवन मे गृह विभाग के 3114.4 करोड़ रूपये की धनराशि से 64 निर्माण कार्याे का शिलान्यास तथा 188.77 करोड़ रूपये की धनराशि से प्रदेश में निर्मित थाना एवं पुलिस चैकियों के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों तथा हाॅस्टल/बैरक व विवेचना कक्ष, पुलिस हास्टल एवं ए0टी0एस0 फील्ड यूनिट कार्यालय सहित कुल 84 निर्माण कार्या का लोकार्पण भी करेगे।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री उक्त शिलान्यास एवं लोकार्पण के अतिरिक्त प्रदेश के जनपद प्रयागराज एवं कुशीनगर में 2 पर्यटक थानों का भी शुभारंभ करेगे।
प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 75 जनपदों में 1523 पुलिस थानों पर साइबर सेल, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने के साथ-साथ 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाइयों का भी शुभारंभ करेगे। शिलान्यास किये जाने वाले निर्माण कार्यो मे 4 पुलिस लाइन, 4 पी0ए0सी0 वाहिनी, 2 यू0पी0एस0टी0एफ0, 21 पुलिस थाना व 33 पुलिस थानों पर मेडिकल कक्ष का शिलान्यास किया जायेगा।
लोकार्पित होने वाली 84 योजनाओं में 03 थाना प्रशासनिक भवन, 06 थाना आवासीय भवन, 03 पुलिस चौकी प्रशासनिक भवन, 54 थानों पर हॉस्टल/बैरक व विवेचना कक्ष, 06 पुलिस लाइन में पुरुष हास्टल, 05 ए0टी0एस0 फील्ड यूनिट कार्यालय व 7 अन्य विविध कार्यो का लोकार्पण करेगे।









