करोड़ों की घड़ियां, ज्वैलरी..अकूत संपत्ति का मालिक है तंबाकू व्यापारी, दो दिन से पूछताछ कर रही IT की टीम

के के मिश्रा ने अपने व्यापार में टर्नओवर 30 से 35 करोड़ दिखाया है। जबकी घर में मौजूद सिर्फ़ कारों की ही कीमत है 60 करोड़ से ज़ादा।

तंबाकू व्यवसायी  के के मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा के यहां चल रही आईटी की रेड के दौरान दिल्ली वसंत विहार बंगले से मिली करोड़ों की क़ीमत की घड़ियाँ। 5 से 7 घड़ियाँ ( watch ) ऐसी मिली है जिनकी क़ीमत करोड़ों में है। अब सभी घड़ियों को वैल्यूएशन के लिये भेजा गया है। तम्बाखू कारोबारी के के मिश्रा से दो दिन से लगातार इनकम टैक्स विभाग की टीम पूछताछ  कर रही। इस दौरान कारोबारी बार-बार हाल में ही हुई हार्ट सर्जरी का हवाला दे कर बचते नज़र। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम को दिल्ली वसंत विहार बंगले से अब तक 2 से 3 करोड़ की ज्वैलरी मिली है।जिसमे कुछ ज्वैलरी पर विदेश के हॉलमार्क भी लगा है।

घर में मौजूद कारों की कीमत 60 करोड़ से अधिक

के के मिश्रा ने अपने व्यापार में टर्नओवर 30 से 35 करोड़ दिखाया है। जबकी घर में मौजूद सिर्फ़ कारों की ही कीमत है 60 करोड़ से ज़ादा। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम को दिल्ली वसंत विहार बंगले से अब तक 2 से 3 करोड़ की ज्वैलरी मिली है
जिसमे कुछ ज्वैलरी पर विदेश के हॉलमार्क भी लगा है।

कई और बड़े नाम आ सकते हैं सामने

उत्तर प्रदेश के कानपुर  दिल्ली के वसंत विहार गुजरात के अहमदाबाद आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रेड जारी है। आयकर विभाग की जांच की आँच में आ सकते है कई बड़े पान मसाला कारोबारी।

Related Articles

Back to top button