रायबरेली में भीषण सड़क दुर्घटना, मासूम की दर्दनाक मौत, दो घायल

यह घटना जिगना तिराहे के पास की है। जहां महिलाएं निमंत्रण से वापस आ रही थीं। इस समय तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। 

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे जा रही महिलाओं और मासूम को टक्कर मार दी। जिसमें मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

सूचना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजकर जांच करने में जुट गई है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बस चालक बस के साथ फरार है।

यह घटना जिगना तिराहे के पास की है। जहां महिलाएं निमंत्रण से वापस आ रही थीं। इस समय तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। 

Related Articles

Back to top button