ओपी राजभर समेत 4 मंत्रियों को विभाग का आवंटन, देखें किसको क्या मिला

ओपी राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड जिम्मेदारी मिली है।

उत्तर प्रदेश के हाल ही मंत्री बनाए गए ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, अनिल कुमार और धर्मवीर प्रजापति को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। ओपी राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड जिम्मेदारी मिली है।

देखें लिस्ट

बता दें कि बीते दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बीजेपी विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) विधायक अनिल कुमार और BJP के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया था।

Related Articles

Back to top button