
Budaun Double Murder: बदायूं में डबल मर्डर के मामले में आरोपी साजिद की पत्नी का बयान सामने बयान आया है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए साजिद की पत्नी बोली 15 दिन से मायके में रह रही है। पत्नी शना ने बताया 8 दिन पहले साजिद से बात हुई थी। साजिद की पत्नी ने गर्भवती होने की बात से किया इनकार कर दिया।
शना ने बताया कि दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। साजिद ने ऐसा क्यों किया हमें नहीं पता। वहीं, पीड़ित के परिजनों के मुताबिक अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए साजिद रुपए मांगने आया था। बिनावर थाना क्षेत्र के ददमई में है साजिद का ससुराल है। बता दें कि आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी।
बता दें कि मंगलवार को शाम 7:30 बजे जावेद घर के अंदर गया इस दौरान छत पर खेल रहे दोनों बच्चों पर हमला कर हत्या कर दी। जब वह जाने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।









