पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा हमला, बोले- हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है…

भगवंत मान ने कहा, "…देश का लोकतंत्र खतरे में है…ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है…

दिल्ली-NDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया.पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला किया.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “…देश का लोकतंत्र खतरे में है…ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?… हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है…

आगे उन्होंने कहा कि मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा… अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?… अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है… “

Related Articles

Back to top button