
समाजवादी पार्टी में टिकटों पर मचे घमासान पर बीजेपी लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के डर से चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते हैं क्योंकि उनको पता है कि उनकी जमानत हो जाएगी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, आज प्रत्याशियों का समाजवादी पार्टी से भरोसा समाप्त हो गया है। समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों से भी विश्वास समाप्त कर चुकी है। जनता भी अब समाजवादी पार्टी के साथ नहीं है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस की नियत और नीति दोनों में खोट है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी की लहर जनता के विश्वास के दम पर चल रही है। समाजवादी पार्टी का अपना कोई भी विजन नहीं है। सपा काल्पनिक दुनिया में अपनी राजनीति को स्थापित करने में लगी हुई है।








