वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी, सवार थे 32 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वियतनाम के फु क्वेक द्वीप के पास शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है.बता दे कि यहां पर कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें कई लोग लापता है. स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं. इस बात की जानकारी वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है.

बता दे कि यह हादसा शनिवार को हुआ है । इस नाव पर कई भारतीय सवार थे। बताया जा रहा है कि इस नाव पर 32 लोग सवार थे। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।

एम्बेसी ने जानकारी दी

वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इंडियन एम्बेसी ने लिखा कि एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास कई इंडियन टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। लोकल अधिकारी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और घटना की सही जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया

इसके साथ ही, एम्बेसी ने बताया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

इस पर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button