
Dehradun : पुलिस ने सेलाकुई में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की आड़ में चल रहे धोखाधड़ी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। खुद को ‘महंत’ बताने वाला एक ढोंगी पुजारी भूत-प्रेत और बुरी आत्माओं का डर दिखाकर आम परिवारों की मेहनत की कमाई लूट रहा था। सेलाकुई पुलिस ने इस शातिर आरोपी राहुल थापा को गिरफ्तार कर उसके पास से ज्वेलरी पिघलाकर बनाए गए 150 ग्राम सोने के बिस्कुट और 5 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं।
शुद्धिकरण के नाम पर घर में घुस जाता था
चौंकाने वाले मामले के बारे में बताते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी का धोखाधड़ी का तरीका बेहद शातिर था। वह शिकार के घर में चुपके से सामान फेंकता था और फिर खुद उपद्रवी बनकर एंट्री लेता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वही जब पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी राहुल थापा लोगों के घरों के बाहर आंगन में सिंदूर, नींबू और दूसरी अजीब चीज़ों से भरी ‘जादू-टोने की पोटली’ फेंकता था। सुबह जब परिवार इसे देखकर डर जाता, तो आरोपी उन्हें बताता कि किसी ने उनके परिवार पर ‘हैवी टेक्निकल एक्शन’ किया है और जल्द ही ऐसा होने वाला है। इसी डर का फायदा उठाकर वह शुद्धिकरण के नाम पर घर में घुस जाता था।
ढाई महीने पहले आरोपी ने पूरे परिवार को बड़ी धमकी दी थी
शहीद किशन थापा मार्ग की रहने वाली पीड़िता ओशिन गुरुंग ने पुलिस को बताया कि ढाई महीने पहले आरोपी ने उसके पूरे परिवार को बड़ी धमकी दी थी। निवारण पूजा के नाम पर उसने घर का सारा सामान एक जगह रखकर गायब कर दिया। परिवार अंधविश्वास के चक्कर में इतना उलझ गया कि काफी देर बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ 65 तोला सोना ठगा गया है। 31 मई को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
150 ग्राम सोने के बिस्कुट चुराकर ज्वैलर को बेचे थे
SSP के निर्देश पर जब पुलिस चीफ लोकपाल परमार और SOG की जॉइंट टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने कबूल किया कि उसने 150 ग्राम सोने के बिस्कुट चुराकर ज्वैलर को बेचे थे। पुलिस ने उसके पास से पांच लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं।









