परभणी के हनुमान मंदिर में भयंकर हादसा, अचानक गिरी हॉल की छत, कई श्रद्धालु मलबे में दबे

Maharashtra Parbhani Hanuman Mandir : महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हुआ।

मलबे में दबे श्रद्धालुओं की संख्या 40 बताई गई

यहां एक निर्माणाधीन मीटिंग हॉल का एक पिलर और छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मलबे में करीब 10 से 20 श्रद्धालुओं के दबे होने का गंभीर शक है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में मलबे में दबे श्रद्धालुओं की संख्या 40 बताई गई है।

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे

हादसे के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। जिस इलाके में छत गिरी, वहां हंगामा मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने पर जोर दिया जा रहा है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर कई एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।

Related Articles

Back to top button