लम्बित विवेचनाओं पर तय सीमा के भीतर हो कार्यवाही, एसपी रुद्रप्रयाग ने ली अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस अवसर पर सभी थानों पर लम्बित चल रही विवेचनाओं की अभियोगवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गुम

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस अवसर पर सभी थानों पर लम्बित चल रही विवेचनाओं की अभियोगवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गुमशुदगी से सम्बन्धित अभियोगों में गम्भीरता से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस बैठक में सीमावर्ती जनपदों के अज्ञात शवों से सम्बन्धित डाटा से मिलान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने तथा सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में समयबद्ध तरीके से निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय के स्तर से चलाये जा रहे अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने नशे एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप को स्वयं भी डाउनलोड करने तथा अधिक से अधिक स्थानीय जनमानस को भी जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button