Adani Enterprises ने एयरलाइन शुरू करने की खबरों को बताया बेबुनियाद, कहा- कोई योजना नहीं

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि एयरलाइन शुरू करने से जुड़ी खबरें पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज के प्रवक्ता ने कहा, “हम हाल की मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार की उन अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये रिपोर्ट्स पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।”

कंपनी ने स्पष्ट किया कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने के किसी भी प्रस्ताव का मूल्यांकन नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button